आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला रीता देवी की मौत, परिवार में कोहराम।
रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली
नौगढ़ (चंदौली)। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी 41 वर्षीया महिला रीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनकपुर निवासी श्याम नारायण चमार की पत्नी रीता देवी (41 वर्ष) गांव के सिवान में बकरी चराने गई थीं। शाम के वक्त जब वह बकरी लेकर घर लौट रही थीं, तभी तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। गाज गिरने से वह मौके पर ही बुरी तरह झुलस गईं।
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें निजी साधन से सोनभद्र के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका अपने पीछे तीन पुत्र (पंकज 20 वर्ष, राहुल 18 वर्ष, राजा 15 वर्ष) और एक शादीशुदा पुत्री को छोड़ गई हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



0 टिप्पणियाँ